Posts

Showing posts from March 22, 2020

प्रभु नाम जपना होगा

Image
गूंज उठा धरा आसमां , सागर लहरें थम गया । करतल घंटा ढोल मृदंग , शंख घोर शोर किया ।। पर एक दिन दिन नहीं काफी, और आगे करना होगा । शिवलोक ब्रह्मलोक इन्द्राशन , जबतक नहीं डगमग होगा । ॠषि मुनि गंधर्व सभी का , ध्यान इधर करना होगा । दैत्य कोरोना से बचना तो , कठिन साधना करना होगा । निज समाज निज पंथ जगत को, महामारी से बचना होगा । जो जैसे हो वैसे ही , हरिनाम सदा रटना होगा । जप तप होम पूजा कीर्तन का , ध्यान अहर्निश करना होगा । नारायण सर्वेश्वर हरि का , नव अवतार तभी होगा  । तो हे देश के प्यारे वासी , सहज सजग रहना होगा । घर में व्यर्थ समय व्यतित क्यों, प्रभु नाम जपना होगा ।                 © गोपाल पाठक                 ‎