Posts

Showing posts from April 9, 2019

जगदम्बा स्तुति

Image
नमन चरणों में माँ जगदन्बा तेरी देदो ज्ञान , स्वर कंठ में दे मीठी तान... स्वर कंठ में दे मीठी तान... वाणी करदे विमल शब्द होय सरल काव्य सुन्दर ! यही चाह करूँ माँ हरदम । हम अबोध हैं माँ दे दो बुद्धि हमें सर्व ज्ञान ! स्वर कंठ में दे मीठी तान... स्वर कंठ में दे मीठी तान... अभयदायनी तू वरदायनी तू महामाया ! स्वर अमृत भर जग जाया । कर वेद लिए सुर अमृत दिये गीता ज्ञान ! स्वर कंठ में दे मीठी तान... स्वर कंठ में दे मीठी तान... सिंहवाहिनी तू दुष्ट दामिनी तू महारानी ! एक कृपा की चाह भवानी माता यही विनती ना करूँ गलती जब तक प्राण ! स्वर कंठ में दे मीठी तान... स्वर कंठ में दे मीठी तान...    - गोपाल पाठक         भदसेरी