हे विपक्ष अभी से क्यों हारा....
देवी दुर्गे उमा, विश्व जननी रमा, माँ तू तारा एक जगदम्बा तेरा सहारा....... आगे ....... EVM नहीं त्रुट,क्यों हो रहे रूठ? EC का है ये प्यारा हे विपक्ष ! अभी से क्यों हारा ...2 Exit poll न शुद्ध, हे विपक्ष अबुद्ध, यही मान तेईस तारीख शुद्ध परिणाम । एक दिन सही, पीले मिल दही, गिरे पारा हे विपक्ष ! अभी से क्यों हारा ...2 तूने जीता M.P. ,राजस्थान , और छत्तीसगढ़ में तू शान , तब कोई न खोट, मिला जनता की वोट ,है वही EVM सारा । हे विपक्ष ! अभी से क्यों हारा ...2 वोटिंग हो गया जब काउन्टिग का समय अब करते ड्रामा । EC को नहीं कर बदनामा । तेरा नहीं रास्ता, नहीं है वास्ता ,न कोई चारा हे विपक्ष ! अभी से क्यों हारा ...2 दिल थाम अभी हे विपक्ष ! सभी भज सीताराम नहीं कर कोई अब कोहराम । जो हो गया हो , अब जाने तू दो ,न दोबारा हे विपक्ष ! अभी से क्यों हारा ...2 - गोपाल पाठक भदसेरी