Posts

Showing posts from January 6, 2020

मच्छर

Image
हूँ जीव मैं छोटा जग में , नफरत मुझसे करते । करता जब चुंबन गालों पर, कसरत अंगों में करते । करते वे गलती खुद अपने, मैं सबक सिखाने आता । कूड़े कचड़े को ढेर ढेर कर, सही राह दिखाने आता । है मनुजों से खास लगाव, जब उनसे मिलने आता । अपनी मधुर ध्वनि को हम, उनकी कानों तक पहुँचाता । क्या गजब शक्सियत है मेरी, बड़ो के दील बस जाते । हाथी मच्छर की युध्द कहानी, बच्चों के मन भाते । गर्व मुझे तो तब होता , जब न्यूज मेरा बनाते । मच्छर ट्रेन के टक्कर में, ट्रेन को ही पलटाते ।                        © गोपाल पाठक                                भदसेरी