वही जहानाबाद है......
अब नहीं छौ ईंच छोटा करे , जिला जहानाबाद में | हुआ निर्मल ये जिला हमारा , अब नहीं है बदनाम में | यही जिला में बाबा सिद्धेश्वर काका बीबी कमाल है | सतघरवा निर्मित वाणावर , इतिहासों में नाम है । लोग यहाँ शिक्षित कर्मठ सब हैं, निज कर्मों पर ध्यान है । नहीं ओछ अब नजर किसी का जन सेवा में नाम है । पुलिस प्रशासन तत्पर रहता , पहले बाली न बात है | जनता निडर बेखौफ यहाँ घूमता , वही जहानाबाद है | जय जहानाबाद ! जय जनता ! **************************** © गोपाल पाठक भदसेरी