Posts

Showing posts from January 25, 2020

नमन

Image
ज्ञान सन्मार्ग देत अज्ञान तम मिटाये देत , दिव्य ज्ञान पूँज गुरू चरण को नमन है | राम कृष्ण बुद्ध नानक ईसा अल्ला महावीर , वीर बलमान हनुमान को नमन है | मंदिर मस्जिद गुरूद्वारा गिरिजा घर , आश्रम कुटिया मठ को नमन है | ऋषि वशिष्ठ व्यास गौतम अगस्त शुक , श्रृंग शांदिप्य विश्वामित्र को नमन है | सरस्वती माता को प्रणाम सीता माता को प्रणाम मुझे , सती अनुसूयिया सावित्री को प्रणाम है | माता को प्रणाम मुझे पिता को प्रणाम मुझे , बन्धु बान्धव सखा स्नेह को प्रणाम है | झरना सरोवर नदी पर्वत पठार वन , धर्मनिरपेक्ष इस पंथ को नमन है | वीर बलीदानी शहीद भगत आजाद बोस , लाल वाल पाल की कुर्बानी को नमन है | घोड़ा के दे चाबूक जब धूल भरे आँधी उड़े  , झाँसी बाली रानी लक्ष्मी बाई को नमन है | शांति के दूत सावरमती वाले संत और लौह वीर पुरूष सरदार को नमन है | वाल्मिकी तुलसी सुर मीरा जायसी , कबीर रैदास कालीदास को नमन है | विद्यापति बिहारी जयशंकर निराला पंत , कलम सिपाही प्रेमचंद को नमन है | गरमी के लू ताप ठंडी भरी ठीठुरन , खड़े सीना तान वीर जवान को नमन है | अपना सब सुख त्याग लगे रहे दि...