पुलिस
हम सोते निश्चिंत घरों में, रात्रि पहरेदारी करती है । कठिन मुसीबत में तत्परता , पुलिस हमेशा करती है । घर से दूर अलग रहकर के , जन सेवा में रहती है । बारिश, लू और कड़क ठंड में , कर्तव्य सदा ही करती है । चोर डकैतों से बचने में , रात्रि गस्ती करती है । मन चलों से रक्षा कर हमें , शांति समाज में लाती है । ...