मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो
मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो । कैसी दुनिया और दारी तेरी दिखला दो ।। यान कर रहा दौर बस थोड़ी देर और लैंडर का होगा ठौर कैसा स्वागत का जोर तू दिखला दो । मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो । कैसा किये हो प्रबंध , नाना व्यंजन सुगंध , ठंडा बोतल पानी बंद, मिले हवा मंद मंद तू दिखला दो । मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो ।