मैया मोरी मैं पार्टी को हरायो....
मैया मोरी मैं पार्टी को हरायो । चार पहर केवल राफेल कह मुद्दा पर न आयो । और चौकीदार चोर चोर कह अपना समय गवायों । इसी कारण जनता जनार्दन हमको धूल चटायो । और अमेठी की जनता को स्मृति जी भायो । तो ले अब अपनी लकुट कमरिया बहुत ही नाच नचायो । पाठक सोंचे बार बार यही रिमोट नहीं हटायो ।