-: माँ जग जननी स्तुति :-
मैया करलो पूजन स्वीकार , मेरा कोटी कोटी कोटी नमस्कार । आप भवानी माता शंकर वामिनी , दुष्ट निशाचर के माँ तू ही हो दामिनी, मुझसे करो एकरार । मेरा कोटी कोटी कोटी नमस्कार । मैया करलो.......... मेरा कोटी कोटी.......... । पाप धरा भरा आप पधारे , संतन भक्तन नाम पुकारे , आओ मेरे घर द्वार । मेरा कोटी कोटी कोटी नमस्कार । मैया करलो.......... मेरा कोटी कोटी.......... । हूँ अधम माता लोभी मन हमारा , भक्ति नहीं कर लूँ पर सहारा , दिल से है मेरा पुकार । मेरा कोटी कोटी कोटी नमस्कार । मैया करलो.......... मेरा कोटी कोटी.......... । अधर धरूँ माता नाम तुम्हारा , पाठक है दास तेरी देदो सहारा , यही है विनती हमार । मेरा कोटी कोटी कोटी नमस्कार । मैया करलो.......... मेरा कोटी कोटी.......... । - गोपाल पाठक भदसेरी