सूदखोर
त्योहार क्या पकवान क्या रंग होली गुलाल क्या ? दीप में नहीं रोशनी , सूदखोर को मलाल क्या ? स्वयं क्या परिवार क्या , रिश्तेदार से व्यवहार क्या ? मित से न मित्रता , सूदखोर को संस्कार क्या ? दिन अाहार क्या रात्रि विश्राम क्या ? चैन की न नींद पुरी , सूदखोर को खुशहाल क्या ? दिल क्या दिलदार क्या , प्रेम और प्यार क्या ? दिख न मानवता , सूदखोर को सरोकार क्या ? पूजा और पाठ क्या , भजन और जाप क्या ? मुख से न राम राम , सूदखोर को भगवान क्या ? मधुर बोलचाल क्या करूण पुकार क्या ? नयन में न आँसू , सूदखोर को परवाह क्या ? © गोपाल पाठक भदसेरी