कविता संग्रह

Monday, January 6, 2020

मच्छर


हूँ जीव मैं छोटा जग में ,
नफरत मुझसे करते ।
करता जब चुंबन गालों पर,
कसरत अंगों में करते ।

करते वे गलती खुद अपने,
मैं सबक सिखाने आता ।
कूड़े कचड़े को ढेर ढेर कर,
सही राह दिखाने आता ।

है मनुजों से खास लगाव,
जब उनसे मिलने आता ।
अपनी मधुर ध्वनि को हम,
उनकी कानों तक पहुँचाता ।

क्या गजब शक्सियत है मेरी,
बड़ो के दील बस जाते ।
हाथी मच्छर की युध्द कहानी,
बच्चों के मन भाते ।

गर्व मुझे तो तब होता ,
जब न्यूज मेरा बनाते ।
मच्छर ट्रेन के टक्कर में,
ट्रेन को ही पलटाते ।

                       © गोपाल पाठक
                               भदसेरी

No comments:

Post a Comment

ससुराल सोआगत

बहुत दिन के बाद जब गेली हम ससुराल। सास ससुर के गोड़ लागली पुछलन हालचाल।। साली अयलन पीछे से धरले झारी परात। पांव लागके मोजा खोललन धोयलन गोड़ ...