मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो


मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो ।
कैसी दुनिया और दारी तेरी दिखला दो ।।

यान कर रहा दौर
बस थोड़ी देर और
लैंडर का होगा ठौर
कैसा स्वागत का जोर
तू दिखला दो ।
मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो ।

कैसा किये हो प्रबंध ,
नाना व्यंजन सुगंध ,
ठंडा बोतल पानी बंद,
मिले हवा मंद मंद
तू दिखला दो ।
मामा कैसी है तैयारी जरा बतला दो ।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षकों को बदनाम यही सोशल मीडिया का काम

माँ !

वेलेंटाईन मेरे वीर मनाते