कविता संग्रह

Sunday, May 17, 2020

बन बैठे हैं अंजान....

दिखती नहीं या देखती नहीं 
मंजर ये हाल ।
भूख की ज्वाला पैरों में छाला ,
तड़पन पुकार ।


जो बनया तेरा आलीशान ,
सोये हो खा कर मधुर पान
वो मजदूर मजबूर है साहब ! 
चीख टीस सुना कभी कान ?

ये तो आदत ही नहीं , पर पीड़ा सुनना ,
राजनेताओं में हो संस्कार ।
धन की धमक शोहरत की चमक से,
अधिकारी भी हो जाते लाचार ।

छह साल की कथा सत्तर साल की व्यथा का,
 मचा रहे हो  शोर ।
पर दूध मुँहें बच्चों का रूदन ,
संसदशाहों को नहीं करता झकझोर । 

नया भारत एकीशवीं सदी चांद तक पहुँच ,
मंगल तक है अभियान ।
पर बेवस त्राहित श्रमिक की वेदना से ,
आज बन बैठे हैं अंजान ।

              © गोपाल पाठक 

No comments:

Post a Comment

ससुराल सोआगत

बहुत दिन के बाद जब गेली हम ससुराल। सास ससुर के गोड़ लागली पुछलन हालचाल।। साली अयलन पीछे से धरले झारी परात। पांव लागके मोजा खोललन धोयलन गोड़ ...