कविता संग्रह

Thursday, March 26, 2020

माता जी की स्तुति


जगत जननी सुनो विनती
पूजन स्वीकार कर मेरा।
पड़ा भव जाल सिंधु में
करो उद्धार अब मेरा ।
नहीं कोई सहारा है
नहीं कोई हमारा है ।
बस तू हीं हो मैया
जो मेरा खेवनहारा है ।
मति मंद मोह बस मैया
नहीं नित ध्यान करता हूँ ।
लोभी मन पाप हिय बसी जा
पूजन से दूर रहता हूँ ।
नहीं कुछ शुद्धता है माँ
अशुद्धता जड़ बना देता ।
हटूँ मैं दूर अब कैसे
माया नूतन बना लेता ।
सुना हूँ आप की महिमा
पुकारे तू चली आती ।
देती धन-धान्य अरू दौलत
भक्ति रस पान करवाती ।।

* जय माता दी *
---: समाप्त :---
© गोपाल पाठक

No comments:

Post a Comment

ससुराल स्वागत

बहुत दिन के बाद जब गेली हम ससुराल। सास ससुर के गोड़ लागली पुछलन हालचाल।। साली अयलन पीछे से धरले झारी परात। पांव लागके मोजा खोललन धोयलन गोड़ ...