कविता संग्रह

Friday, February 22, 2019

बिहार का ये हाल

बिहार का ये हाल है
शिक्षा बदहाल है
नेता मालामाल है
क्या कहूँ ? फिर भी नहीं मलाल है ।

परीक्षा का काल है
अभिभावक दलाल है
गार्ड पलाल है
क्या कहूँ ? प्रशासनिक सुस्त चाल है ।
चलता सालो साल है
सुधार का न जाल है
न कोई ताली ताल है
क्या कहूँ ? यही कमाल है ।

ख़्वाब कैसा ?

गौरव का थाल हो
पहचान बिहारी लाल हो
विश्व में जलाल हो
ये कैसे ? नींव ही बदहाल हो ।

      - गोपाल पाठक
           भदसेरी 

No comments:

Post a Comment

ससुराल सोआगत

बहुत दिन के बाद जब गेली हम ससुराल। सास ससुर के गोड़ लागली पुछलन हालचाल।। साली अयलन पीछे से धरले झारी परात। पांव लागके मोजा खोललन धोयलन गोड़ ...