कविता संग्रह

Sunday, April 7, 2019

भगवती स्तुति


      ।।  भगवती स्तुति  ।।
            
माँ तेरी चरणों में मेरी विनती 
दे दो बुद्धि हमें ना करूँ गलती ।
मन मान नहीं भटकाव रहे
तन शुद्धि नहीं कोई जुड़ाव रहे ।
बस कृपा की दृष्टि को वृष्टि कर दो
माँ शरण में आया हूँ बहु वर दो ।

मैं पूजा न अर्चन न अर्पण जानूँ
नहीं तर्पण समर्पण विसर्जन जानूँ ।
माँ मुझे नहीं कर्म न धर्म मालूम
नहीं शुद्धियता का न मर्म मालूम ।
कलि काल है जाल विकराल बना
मन मोह माया का जंजाल बना ।
अधर पर न धर कभी नाम तेरा 
रसना झूठ खान से भरा मेरा । 
अब तू ही माता उबार करो 
सदबुद्धि  सदा सुविचार ही दो ।
सुनो मेरी मातु करूणा की वचन 
दे दो शरण मुझे माँ अपनी चरण ।
हो जायेंगे धन्य हम धन्य धनी
निच अधमी बनेगा अमूल्य मणी ।

     - गोपाल पाठक 
           भदसेरी 

No comments:

Post a Comment

ससुराल स्वागत

बहुत दिन के बाद जब गेली हम ससुराल। सास ससुर के गोड़ लागली पुछलन हालचाल।। साली अयलन पीछे से धरले झारी परात। पांव लागके मोजा खोललन धोयलन गोड़ ...