कविता संग्रह

Friday, March 29, 2019

युवा तुम हो किधर.....

युवा तुम हो किधर ?
कहाँ है शोर ?
रंग चड़ा है ;
चुनाव है ;
कहीं अपने कामों से तो नहीं भटकाव है ?
नहीं ! रैलियाँ है
जाना है
दम खम दिखाना है
और
नेता जी संग थोड़ी तस्वीर खिंचवाना है ।
अच्छा !
तब तो आप बहुत व्यस्त हो
हाँ ! नेता जी को जिताना है
क्या कुछ लूट खजाना है ?
क्या क्या ?
भाई इमानदार है समझदार हैं
हमें भी लगा कुछ मजेदार है ।
मतलब ?
मतलब नहीं मालूम
ठीक है चलता हूँ ?
गाड़ी आ रही है
खाश आप के लिए ?
हाँ हाँ......
तब तो आपकी बहुत पूछ है..
बड़े नेताओं तक पहुँच है...
जी !
आप जनता हैं या नेता हैं ?
मैं ! मैं जनता जनार्दन का नेता हूँ ।
पढ़ाई लिखाई काम धंधा खतम
हाँ हाँ ये सब में नहीं है दम
वाह भाई !
पहले करते थे वैकेन्सी की इंतजार
सरकारी रिज़ल्ट में देखते रहते मेरे यार
हुआ कैसे तुम्हें राजनीति से प्यार ?
ऊब गया था ..
परीक्षा देते देते थक गया था...
फिर मन में सोंच इसमें जोर जमाया
उसके बाद
उसके बाद क्या ?
देख रहे हो नेताओं से हुआ परिचय
शान शोहरत का हुआ संचय
फेसबुक में लाईक्स बड़ा
वाट्स अप के स्टेटस में व्यूज बड़ा
बस ! इतने के लिए तू हुआ फीदा
पड़ाई लिखाई से हुआ विदा ।
हाँ ! मजा है इसमें
सही कहा ;
गलत में न सजा है ।

           - गोपाल पाठक
                भदसेरी



No comments:

Post a Comment

ससुराल सोआगत

बहुत दिन के बाद जब गेली हम ससुराल। सास ससुर के गोड़ लागली पुछलन हालचाल।। साली अयलन पीछे से धरले झारी परात। पांव लागके मोजा खोललन धोयलन गोड़ ...